Pm Modi Mann Ki Baat Today Live Prime Minister Narendra Modi Radio Programme India Pakistan Champions Trophy – Amar Ujala Hindi News Live

Date:


PM Modi Mann Ki Baat Today Live Prime Minister Narendra Modi Radio Programme India Pakistan Champions Trophy

Mann Ki Baat
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


पीएम मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में सबसे पहले क्रिकेट की बात की है। बता दें कि, पिछली बार मन की बात का 118वां एपिसोड गणतंत्र दिवस से पहले प्रसारित किया गया था। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है और हर तरफ क्रिकेट का माहौल है। क्रिकेट में सेंचुरी का रोमांच क्या होता है, ये तो हम सब भली-भांति जानते हैं। लेकिन आज मैं, आप सबसे क्रिकेट नहीं, बल्कि भारत ने स्पेस में जो शानदार सेंचुरी बनाई है उसकी बात करने वालां हूं। पिछले महीने देश इसरो के 100वें रॉकेट की लॉन्चिंग के साक्षी बने हैं। यह केवल एक नंबर नहीं है, बल्कि इससे स्पेस विज्ञान में नित नई ऊंचाइयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है।

Trending Videos

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा- हमारी स्पेस यात्रा की शुरुआत बहुत ही सामान्य तरीके से हुई थी। इसमें कदम-कदम पर चुनौतियां थीं, लेकिन हमारे वैज्ञानिक, विजय प्राप्त करते हुए, आगे बढ़ते ही गए। समय के साथ अंतरिक्ष की इस उड़ान में हमारी सफलताओं की सूची काफी लंबी होती चली गई। लॉन्च व्हीकल का निर्माण हो, चंद्रयान की सफलता हो, मंगलयान हो, आदित्य एल-1 या फिर एक ही रॉकेस से, एक ही बार में, 104 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजने की अभूतपूर्व मिशन हो – इसरो की सफलताओं का दायरा काफी बड़ा रहा है। बीते 10 वर्षों में ही करीब 460 सैटेलाइट्स लॉन्च की गई हैं और इसमें दूसरे देशों की भी बहुत सारी सैटेलाइट्स शामिल हैं।

पीएम मोदी ने कहा- हाल ही में, मैं AI के एक बड़े सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पेरिस गया था। वहां दुनिया ने इस क्षेत्र में भारत की प्रगति की खूब सराहना की। हमारे देश के लोग आज AI का उपयोग किस-किस तरह से कर रहे हैं, इसके उदाहरण भी हमें देखने को मिल रहे हैं।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related